न्यूड वीडियो बनाकर भतीजे ने मौसी पर डाला शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, और फिर…
सूखीसेवनिया इलाके में रिश्तों को कलंकित करने की एक वारदात सामने आई है।

भोपाल (मध्य प्रदेश). कलयुग के इस समय चक्र में जो भी घट रहा है वह काम ही है। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से है। यहां एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सूखीसेवनिया इलाके में इस सप्ताह पूर्व एक युवक का शव बरामद हुआ था। उस मामले में पुलिस ने अब चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस हत्यारोपी का पता लगा लिया है। उस युवक की हत्या किस और ने नहीं बल्कि उसकी मौसी ने अपनी ननद के साथ मिलकर की थी। दोनो महिलाओं ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। अभी तक की शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि मृतक ने अपनी मौसी का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया था। जिसके आधार पर वह खुद के साथ रिलेशन बनाने के लिए मौसी को मजबूर कर रहा था। इसी से छुटकारा पाने के लिए उस युवक बेरहमी से कत्ल हो गया।
हत्यारों तक ऐसे पहुंची पुलिस :-
दरअसल, घटना करीब 8 दिन पुरानी है। सूखीसेवनिया इलाके में 27 मई की दोपहर 3 बजे न्यू नयन ढाबे के पीछे कमरे में पुलिस को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने जिसकी पहचान सूरज गौंड के रुप में की थी। मृतक का चेहरा इतनी बेहरमी से कुचला गया था कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि पुलिस ने मृतक के फोन की कॉल डिटेल निकाली और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने वाली संगीता गौंड (23) को उठाया और उससे पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी कहानी बयां की।
भतीजा मौसी से कहता रिलेश्न बनाओ…नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि सूरज रिश्ते में लगने वाली बहना का बेटा था, वह मेरा भतीजा था। लेकिन वो अपनी ही मौसी पर गंदी नजर रखता था। सूरज के घर में अक्सर आया जाया करती थी। एक दिन उसने चुपके से मेरा नहाते हुए वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। कहता था- मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ। महिला ने कहा कि वह 18 मई को ही सूरज के घर से अपने ससुराल विदिशा गई हुई थी। सूरज उसे फोन कर भोपाल मिलने के लिए बुला रहा था।
युवक को ढाबे के कमरे में बुलाया मिलने:-
महिला ने कहा कि वीडियो वायरल करने की उसकी धमकी से डर गई थी, फिर मैंने उसे मारने का प्लान बनाया। इस प्लान में अपनी ननद राधिका को शामिल किया। फिर दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची। 21 मई की दोपहर हम भोपाल पहुंचे और उसे एक बंद ढाबे के कमरे में मिलने के लिए बुलाया। राधिका कमरे में छिप गई, थी, मैं उसके सामने थी, पहले तो उससे वीडियो डिलीट करने का कहा। जब वो नहीं माना तो उसके सिर पर पत्थर दे मारा। इसके बाद राधिका भी आ गई और दोनों ने उसकी हत्या कर दी।