दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: स्पेशल सीपी धालीवाल का अंडमान तबादला, महिला IPS शालिनी सिंह पुडुचेरी डीजीपी नियुक्त

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार, 24 जुलाई को दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के डीजीपी देवेश श्रीवास्तव को दिल्ली बुलाया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार, 24 जुलाई को दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के डीजीपी देवेश श्रीवास्तव को दिल्ली बुलाया है। वहीं, दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी क्राइम आईपीएस शालिनी सिंह को पुडुचेरी डीजीपी नियुक्त किया गया है। वह 1 अगस्त से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को अंडमान निकोबार का डीजीपी बनाया गया है।

केंद्र सरकार समय-समय पर दिल्ली पुलिस में फेरबदल करती रहती है। अगर किसी अधिकारी को किसी दूसरे राज्य में भेजने की जरूरत होती है, तो वह इसका सर्कुलर जारी कर देती है। कई बार आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के साथ दूसरे राज्यों में सेवा के लिए भेजा जाता है, जबकि कुछ मौकों पर अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों को दिल्ली पुलिस में काम करने के लिए ट्रांसफर किया जाता है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस बार ट्रांसफर किन वजहों से हुआ है।

इससे पहले, इसी साल जनवरी में भी दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया था। दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप पुलिस सेवा (डीएएनआईपीएस) के विशेष पुलिस आयुक्तों (विशेष सीपी) और पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) के कुल 27 अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी गई थीं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद यह फेरबदल हुआ था।

जनवरी में, 1996 बैच की आईपीएस ऑफिसर शालिनी सिंह को दिल्ली पुलिस का नया क्राइम ब्रांच चीफ बनाया गया था। अब उन्हें पुडुचेरी डीजीपी के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद किया गया था। इसे एक रुटीन फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button