21 अक्टूबर को पड़ेंगे महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट, जानिए किसका पलड़ा भारी

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Assembly election) की तारीखों का सबको इंतज़ार था | अब महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव (Assembly election) की तारीखों का ऐलान हो चूका है | दोनों राज्यों में इस वक्त बीजेपी (BJP) की सरकार है | दोनों में बीजेपी का पलड़ा भी भारी नज़र आ रहा है | महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे | 24 को नतीजा आएगा | महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे | वहीं हरियाणा में 90 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे |
महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे | 1.28 करोड़ वोटर होंगे | महाराष्ट्र 1.8 लाख और हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा |
महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है |
क्या पार्टी इन राज्यों में फिर से अपने दम पर सरकार बना पाएगी ?
यहाँ बड़ा सवाल यह है कि क्या पार्टी इन राज्यों में फिर से अपने दम पर सरकार बना पाएगी | सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र और हरियाणा में मौजूदा मुख्यमंत्रियों के चेहरे को ही आगे करके चुनाव लड़ा जाएगा | दोनों सीएम एक राउंड की अपनी चुनावी यात्राएं पूरी कर चुके हैं | 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) के बाद राज्यों की सत्ता हासिल करने की यह जंग दिलचस्प होने वाली है |
दोनों राज्यों में विधानसभा की 378 सीटें हैं
इन दोनों राज्यों में विधानसभा की 378 सीटें हैं | जिनमें से 183 पर बीजेपी विधायक हैं | जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 51 सीटें हैं | दोनों राज्यों में सत्ताधारी पार्टी को पीएम नरेंद्र मोदी (narendra modi) के चेहरे पर ज्यादा भरोसा है | मोदी लहर के भरोसे ही यहां पार्टी मैदान जीतने की उम्मीद कर रही है | पीएम मोदी पिछले एक माह में दोनों राज्यों में दौरा कर चुके हैं |