Loksabha Elections 2024: सपा नेता ने दी धमकी..7 तारीख के बाद निकाल देंगे जय श्री राम वालों का राम.. सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सपा नेता अखिलेश यादव का करीबी करीबी है। और वह भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।

मैनपुरी में जबसे महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ हुई है। तबसे आरोपों प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इसी बीच सपा पार्टी के एक नेता गगन यादव का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानिए सपा नेता ने क्या कहा
अखिलेश यादव के करीबी नेता गगन यादव ने कहा कि, सात तारीख को तीसरे चरण में जो चुनाव होने जा रहे हैं। मैनपुरी का चुनाव जब हो जाएगा उसके बाद हम बता देंगे। ताकतवर तो हम बहुत हैं बस सत्ता की ताकत नहीं है।” आगे उन्होंने कहा कि, “ये जय श्री राम वाले ही हैं। निकाल देंगे इनका राम बाहर। रुक जाओ अभी।”
जानिए भाजपा ने क्या प्रतिक्रिया दी
गगन यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा है कि, “सपा नेता और अखिलेश यादव के करीबी गगन यादव ने एक बार फिर सपाई परंपरा के अनुसार रामभक्तों को अपमानित किया है। लेकिन ऐसे श्रीराम विरोधियों को जनता माफ नहीं करेगी।”
गगन यादव के इस बयान के बाद गगन यादव और उनका यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से गगन यादव की गिरफ्तारी को मांग किए हैं।
गगन यादव ने दी सफाई
अपने बयान के वायरल होते ही और उस पर आ रही प्रतिक्रिया के बाद गगन यादव अब सामने आ गए हैं। उन्होंने भाजपा पर अपने बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है और कहा की, मेरे लिए मेरे समाज से बढ़कर कुछ नहीं है।