यूपी में निर्माणाधीन मस्जिद पर चला बुलडोजर, गवर्नमेंट ग्राउंड एक्ट की जमीन पर चल रहा था काम..

लखीमपुर खीरी में बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में रविवार शाम प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में प्रशासन के उच्च अधिकारियों और पुलिस ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

प्रगवर्नमेंट ग्राउंड एक्ट की जमीन

एडीएम संजय सिंह के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान पलिया उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार आरती यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव और संपूर्णानगर थाना प्रभारी अंबर सिंह मौजूद थे। पलिया उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि मस्जिद का निर्माण गवर्नमेंट ग्राउंड एक्ट की जमीन पर किया जा रहा था, जो पूरी तरह से अवैध था। प्रशासन को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई।

पहले भी हुआ था अवैध निर्माण का प्रयास

बताया जा रहा है कि मस्जिद बनाने का यह प्रयास 2023 में भी किया गया था, लेकिन तब भी प्रशासन ने निर्माण को रुकवा दिया था। प्रशासन ने बताया कि कमेटी द्वारा खाली ईंटों से फिर से निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसे अब पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

मलबा भी हटवाया, प्रशासन ने पूरी तरह से कार्रवाई की

थाना प्रभारी अंबर सिंह ने जानकारी दी कि प्रशासन ने न सिर्फ अवैध निर्माण को ध्वस्त किया, बल्कि मौके से सारा मलबा भी हटवाया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अवैध निर्माण दोबारा से न हो सके।

किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं

इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने बताया कि सरकारी ज़मीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, स्थानीय अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में ऐसे किसी प्रयास को सफल न होने दिया जाए।

Related Articles

Back to top button