ममता बनर्जी की एक ज़िद से देश भर के मरीजों की आफत! अस्पताल जाने से पहले इसे पढ़ें!

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद शुरू हुई हड़ताल की आंच अब दिल्ली समेत बाकी राज्यों तक पहुंच गई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टरों पर ही हमलावर हैं। बंगाल के डॉक्टर्स के सपोर्ट में दिल्ली के साथ ही मुंबई, पंजाब, केरल, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में भी डॉक्टरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। यहां के अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से मरीजों का बुरा हाल है।

DMA की ओर से आज दोपहर दिल्ली के राजघाट के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। कई शहरों में डॉक्टर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

दिल्ली के करीब 11 हजार रेजीडेंट डॉक्टरों ने कामकाज ठप किया हुआ है, लेकिन इमरजेंसी सर्विस जारी है, आईसीयू चल रहे हैं। सीनियर डॉक्टर अपना कामकाज जारी रखे हुए हैं, ताकि ज्यादा परेशान मरीजों को ईलाज मिल सके।

राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने हड़ताल बुलाई है, जिसका असर AIIMS जैसे बड़े अस्पतालों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा मुंबई में भी डॉक्टरों ने काम करने से इनकार कर दिया है। मुंबई के डॉक्टरों का कहना है कि वह साइलेंट प्रोटेस्ट करेंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को चार घंटे में हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। साथ ही डॉक्टरों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने हमे धमकी दी है। इसके बाद ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से मरीजो की देखभाल करने का निवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button