जानिए किसको मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार

हाल ही में प्रतिष्ठित पद्मश्री से सम्मानित, अर्जुन अवार्डी एथलीट सुधा को उनकी उपलब्धि के लिए केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को यहां सम्मानित किया।
सुधा को रविवार (7 मार्च) को यहां होने वाले एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के छठे संस्करण की घोषणा क लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खेल मंत्री ने एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। सुधा के अलावा 10 हजार मीटर के राष्ट्रीय रिकार्डधारी और मैराथन कोच सुरेंद्र सिंह भंडारी को भी सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार में 50 हजार रुपये प्रदान किये गए। सुधा इस मैराथन में टोक्यो ओलम्पिक का टिकट कटाने के इरादे से उतरेंगी। खेल मंत्री ने सुधा को कल के लिए अपनी शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Back to top button