जानिए मौसम का हाल

 तमिलनाडु, कराईकल और पुड्डुचेरी में दिन का तापमान सामान्य से 1़ 6 से 3़ 0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक ऊपर रहा।
पंजाब और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, विदर्भ के कुछ स्थानों पर, राजस्थान, कोंकण, गोवा और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस
ऊपर रहा।
गुजरात और तटीय कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ के कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
पश्चिम मध्य प्रदेश के खरगोन इलाके में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान पंजाब के कई स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक ऊपर रहा।
झारखंड के अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, असम में कुछ स्थानों पर, मेघालय, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के अधिकांश स्थानों पर,ओडिशा और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, अंडमान और निकोबार
द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
तटीय आंध्र प्रदेश, यानम में कहीं कहीं रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में भीलवाड़ा (पूर्वी राजस्थान) और बलसाड़ (गुजरात ) में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को 08़ 30 बजे से बुधवार को 08़ 30 के बीच ओलावृष्टि हुयी।
असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को 08़ 30 बजे से बुधवार को 08़ 30 के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हुयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग स्थानों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोंकण,गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह मौसम शुष्क रहा।

Related Articles

Back to top button