खरगे ने किया दावा इंडी गठबंधन की बन रही सरकार, इतनी मिल रही सीटें…

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि उनकी केंद्र में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि उन्हें अबकी बार लोकसभा चुनाव में गठबंधन के साथ कितनी सीटें मिल रही हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई इंडी गठबंधन की बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए आज आखिरी चरण का मतदान था। इस मतदान के बीच इंडिया गठबंधन की तरफ से एक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में इंडिया गठबंधन से जुड़े 13 दलों की नेता मौजूद रहे। जहां पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम लोगों ने एकजुट होकर लोकसभा का चुनाव लड़ा है हम लोग एकजुट हैं और आगे भी एकजुट रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हम 295 सीटें जीतने जा रहे हैं। हम एक मजबूती के साथ अपनी सरकार बनाएंगे और जो भी हमारे तरफ से वादे किए गए हैं उन वादों को पूरा भी किया जाएगा। आज की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं रही। लेकिन इस बात पर गठबंधन ने पूरी तरीके से किनारा कर लिया और कहा उनको बंगाल में बहुत जरूरी काम था। इसलिए वह इस बैठक में नहीं आ सकी।

बैठक में 13 दलों के नेता रहे मौजूद

इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। यहां सातों चरणों में हुए चुनाव को लेकर चर्चा की गई। आज की मीटिंग में कल्पना सोरेन, चंपई सोरेन, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सीताराम येचुरी, डी राजा, अनिल देसाई, दीपांकर भट्टाचार्य, समाजवादी पार्टी की मुखिया अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद के नेता तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, शरद पवार समेत पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। आज की बैठक में कुल मिलाकर 13 दलों के नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button