शोपियां में सुरक्षा बलों का कासो अभियान शुरू

श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) शुरु किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद कल देर रात राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने शोपियां जिले के अविंद और रावलपोरा गांव में कासो अभियान शुरु किया।

ये भी पढ़े – वोकल फॉर लोकल’ बापू और स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: मोदी


सुरक्षाबलों ने इलाके से बाहर जाने वाली सभी सड़कों और रास्तों सील कर दिया और आज सुबह से फिर से कासो शुरू किया। जिसे रात में ज्यादा अंधेरा होने के कारण बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकवादी से सामना नहीं हुआ है और अभियान अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button