करीना कपूर ने किताब में शेयर की मदरहुड जर्नी, बताया- शुरुआत में तैमूर की पॉटी भी साफ नहीं कर पाती थी

करीना कपूर ने हाल ही में अपनी बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ लॉन्च की है। इसमें उन्होंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसीज की जर्नी लोगों के साथ साझा की है। करीना ने बताया है कि शुरुआत में वह परफेक्ट मॉम नहीं थीं। उन्हें ये तक नहीं पता था कि तैमूर को डायपर कैसे पहनाना है। करीना ने किताब में कई इंट्रेस्टिंग किस्से शेयर किए हैं साथ ही उनके बेटों की अनदेखी तस्वीरें भी हैं। उनके फैन पेजेज पर ये तस्वीरें वायरल भी हो चुकी हैं।
बोलीं- पहले नहीं थीं परफेक्ट मां
करीना कपूर खान ने अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ में अपनी मदरहुड जर्नी लोगों के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि किस तरह वह पहले एक परफेक्ट मां नहीं थीं। सैफ अली खान और करीना कपूर के दो बेटे हैं। पहला बेटा तैमूर अब चार साल का है वहीं उनका छोटा बेटा जेह चार महीने का। करीना ने किताब में बताया है कि शुरुआत में बच्चे की परवरिश में उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
नहीं बांध पाती थी तैमूर का डायपर
करीना ने लिखा है कि तैमूर और जेह को पालने का उनका रूल सिंपल है, अपना बेस्ट दो और रिलैक्स हो जाओ। करीना लिखती हैं, पहली बार में मैं बहुत परफेक्ट मां नहीं थी। गड़बड़ियां करने का अपना मजा है। मुझे नहीं पता था कि तैमूर की पॉटी कैसे साफ करूं या शुरुआत में उसके डायपर कैसे बांधूं। कई बार डायपर अच्छी तरह न बंधा होने की वजह से उसका पेशाब लीक हो जाता था।
तैमूर के लिए तड़पती थीं करीना
लेकिन एक मां को मां से ही अडवाइस मिली। जो थी- वो करो जो तुम्हे आसान लगे, जो काम कर जाए। जब मां कम्फर्टेबल और आत्मविश्वास वाली होती है तो बच्चा भी इसको फील करता है। इसी वजह से मैं काम पर जल्दी लौट आई। करीना ने यह भी लिखा कि बच्चे को छोड़कर काम पर जाना बहुत मुश्किल होता था। उन्होंने बताया, जब नाइट शूट्स पर तैमूर को छोड़कर जाती तो सेट पर नॉर्मल दिखती पर बच्चे के लिए तड़पती थी।