सीडीओ की अगुवाई में आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ रहा कानपुर देहात

कानपुर देहात। जनपद के सीडीओ के निर्देशन में लगातार कानपुर देहात आत्म निर्भर बनता जा रहा है। घर में रहकर महिलाएं घरेलू कामों के साथ अपनी जीविका के लिए ड्रेस बनाने का भी काम कर रही हैं। पहले चरण में बनी ड्रेसों को बनाकर समूह की महिलाओं ने विद्यालयों में पहुँचाना भी शुरू कर दिया है।
केंद्र और प्रदेश सरकार ने गांव-गांव तक अपनी योजनाओं को पहुँचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये हैं। सरकार की मंशा है कि पात्रों को उसका हक और योजना का लाभ भी मिल सके। सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद के मुख्य विकास अधिकारी जोगेन्द्र सिंह पूरी लगन से अपने कामों का जीवह्न करते नजर आ रहे हैं। जनपद में प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है। बीते दिनों वित्तीय वर्ष में आईं स्कूल के बच्चों के ड्रेस का कार्य उनके द्वारा कुछ समूह की महिलाओं को दिया गया। यह वह महिलाएं हैं जो घर में रहकर भी कुछ करने का जज्बा रखती हैं। जनपद में इन्ही महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए और उनके जीविका में सहयोग करने के लिए उनको 47000 ड्रेसों का ऑर्डर दिया गया। इन ड्रेसों का भुगतान लगभग 54.04 लाख दिया जाएगा। जिसमें पहले चरण में कुछ महिलाओं ने विकास खण्ड मैथा के विद्यालय में ड्रेस पहुंचाना शुरू कर दिया है।
आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
मुख्य विकास अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया की आत्म निर्भर भारत के तहत महिलाओं को आज कुछ लर गुजरने का जज्बा आ गया है। इस योजना के तहत महिलाएं लगातार काम कर रही हैं और उसका उनको फायदा भी हो रहा है। इससे महिलाएं कुछ नया भी सीख पा रही हैं और कुछ कर गुजरने का जज्बा भी साफ देखने को मिल रहा है।