निर्भया जैसा भयावह कांड, दिल्ली में जेएनयू की छात्रा को कैब में रेप कर बाहर फेंका!

जवाहर लाल नेहरू की एक छात्रा के साथ कैब में दुष्कर्म की घटना सामने आयी है | वह दिल्ली के पंचकुइयां इलाके में अपनी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से वापिस आ रही थी | वापिस आने के लिए बुक की कैब में बैठने के बाद लड़की के साथ कैब ड्राइवर ने दुष्कर्म किया | दुष्कर्म के बाद ड्राइवर ने लड़की को IIT के पास एक सड़क पर बदहवास हालत में फेक दिया | स्थानीय लोगो ने उसे सड़क पर बेहोशी की हालत मे पड़ा देखा और पास के अस्पताल में भर्ती कराया | उसके पास मिले प्रमाण पत्र से उसकी पहचान हो सकी और उसे जेएनयू कैंपस ले जाया गया |

 

वापिस आने के बाद पीड़िता ने सारी आपबीती हॉस्टल वार्डन को और अपनी दोस्तों को बताई | इसके बाद वे सब वसंत कुंज पुलिस थाने गए और एफआईआर दर्ज कराई पर कैब बुकिंग की जगह पंचकुइयां के निकट मंदिर मार्ग होने की वजह से केस की जानकारी निर्धारित पुलिस स्टेशन को भेज दी गयी |

पुलिस का कहना है कि लड़की पुलिस स्टेशन में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी | उसे कैब ड्राइवर द्वारा नशे के ओवरडोज़ दिए गए थे | इसलिए अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कैब में अपराधी का कोइ साथी था या नहीं | लड़की ने बताया कि दोस्त की पार्टी से वापिस आने के लिए उसने कैब बुक की थी पर कैब में बैठने के कुछ देर बाद ही उसके साथ तीन घंटे तक दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क पर फेक दिया | मामले की जांच अभी जारी है | पुलिस वारदात की जगह के सभी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज और दूसरे सुरागों की तलाश में जुटी है |

Related Articles

Back to top button