Jharkhand News : साहिबगंज पहुंचने पर ऐसे स्वागत हुआ गंगा विलास क्रूज के सैलानियों का
पहले इस क्रूज के 21 जनवरी को साहिबगंज आने की संभावना जताई गयी थी।

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में शुक्रवार की शाम सबसे लंबा जलमार्ग तय करने वाला गंगा विलास क्रूज विदेशी सैलानियों को लेकर अपने निर्धारित तारीख से एक दिन पहले ही पहुंच गया। समदा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहले इस क्रूज के 21 जनवरी को साहिबगंज आने की संभावना जताई गयी थी।
क्रूज साहिबगंज पहुंचने पर समदा घाट स्थित गंगा नदी में लंगर डालकर रुका है। इस क्रूज के आते ही डीसी रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम समदा घाट पहुंची। क्रूज पर सवार विदेशी सैलानियों का जोरदार स्वागत किया गया। विदेशी सैलानी भी खुश नजर आये। यहां पहुंचने पर विदेशी सैलानी सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ मंदिर गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। इससे पहले यह क्रूज बिहार के सुल्तानगंज पहुंचा था।