झारखंड : कोरोना के 574 नये मरीज मिले, तीन की हुई मौत

रांची। झारखण्ड में रविवार को 574 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 766 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में धनबाद से दो और पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 286, बोकारो से 47, चतरा से 7, देवघर से 6, धनबाद से 42, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से 45, गढ़वा से 8, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 9, गुमला से 15, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से 5, खूंटी से 23, कोडरमा से 19, लातेहार से 11, लोहरदगा से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 6, साहेबगंज से 9, सराईकेला से 5, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 3 मरीज मिले हैं। राज्य में कोविड-19 के मामले अब 92525 हो गए हैं। इसमें 8167 सक्रिय केस हैं। 83571 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अबतक 787 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 90.32 प्रतिशत है।