झारखंड: कोरोना के 1121 मरीज हुए ठीक, 697 नये संक्रमित मिले

रांची। झारखण्ड में शनिवार को 697 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है जबकि 1121 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में धनबाद से एक ,दुमका से एक और रांची से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 270, बोकारो से 46, चतरा से 16, देवघर से 13, धनबाद से 65, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से 67, गढ़वा से 18, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 14, गुमला से 22, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 8, खूंटी से 5, कोडरमा से 12, लातेहार से 8, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 4, पलामू से 8, रामगढ़ से 21, साहेबगंज से 10, सराईकेला से 21, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 21 मरीज मिले हैं। राज्य में कोविड-19 के मामले अब 91951 हो गए हैं। इसमें 8362 सक्रिय केस हैं। 82805 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 784 784 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 90.05 प्रतिशत है।