जांजगीर चांपा : वृद्ध महिला की तालाब में डूबने से मौत

जांजगीर चांपा। तालाब में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला के अंतर्गत नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी की जानकी बाई कश्यप पति द्वारिका कश्यप (80 वर्ष) रोज सुबह नहाने तालाब जाया करती थी। रविवार को नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजन एवं ग्राम कोटवार ने नवागढ़ पुलिस को दी। नवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुट गई है।