आईटीबीपी के एक जवान ने अपने साथियों पर ही कर दी फायरिंग 6 जवानो की मौत !

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान ने अपने साथियों पर ही फायरिंग कर दी है। गोली लगने से 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वहीं 3 जवान घायल हो गए हैं।
कडेनार स्थित आईटीबीपी के कैम्प में ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले जवान ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल घायल जवानों को राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। रेंज के आईजी पी.सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की है।