क्या नीतीश कुमार मतगना की प्रक्रिया धीमी करवा रहे है?

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटो की गिनती अभी भी जारी है। इसी एक बड़ी खबर सामने आ रही है की आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है और साथ ही कहा है कि महागठबंधन जल्द बहुमत का आंकड़े को छू लेगी। मनोज झा ने कहा है कि हम आगे बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी पार्टी बन चुके हैं। अगले 2 घन्टे में बहुमत का आंकड़ा पार कर जाएंगे।
मनोज झा ने आरोप लगाते हुए कहा की, ” मुख्यमंत्री रिटर्निंग ऑफिसरों को फोन कर मतगणना की प्रक्रिया धीमी ना करवाएं। जाते जाते यह कलंक अपने माथे ना लें। कम मार्जिन वाली सीटों के नतीजे हमारे पक्ष में होंगे’ बैलेट मतों की गिनती रोक दी गई है। मुख्यमंत्री जाते जाते मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं।”