सीहोर में तेज बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज अचानक मौसम ने करवट बदली, जिसके चलते शाम को आधे घंटे से तेज बारिश हुयी, वहीं नसरुल्लागंज में ओले गिरने की सूचना है।
अाधिकारिक जानकारी अनुसार जिले में सुबह से ही मौसम बदल गया था। बादल मंडरा रहे थे। शाम से तेज आंधी के साथ बादल गरजने लगे और बरसात का सिलसिला शुरू हो गया। नसरुल्लागंज मुख्यालय के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरे हैं। वही शावर में तेज बरसात हुई है। आधा दर्जन गांव में ओले गिरने की भी खबर है।

Related Articles

Back to top button