पति ने 72 लोगों से करवाया पत्नी का दुष्कर्म, अजनबियों को ऑनलाइन बुलाकर देता था नशीला पदार्थ

यह घटना करीब एक दशक तक चली, जिसमें 26 से 74 वर्ष की आयु के 72 पुरुषों ने महिला के साथ 92 बार दुष्कर्म किया

पत्नी का 72 लोगों से करवाया रेप, अजनबियों को भर्ती करता था पति; इतना नशा दिया की पता ही नहीं चला एविग्नन। फ्रांस के दक्षिणी शहर एविग्नन से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का 72 लोगों से बलात्कार करवाया। आरोपी पति ने इन लोगों की भर्ती खुद ऑनलाइन की थी, और उन्हें बुलाकर पत्नी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करवाता रहा। इस मामले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।

ऑनलाइन करता था रेप के लिए लोगों की भर्ती, यह घटना करीब एक दशक तक चली, जिसमें 26 से 74 वर्ष की आयु के 72 पुरुषों ने महिला के साथ 92 बार दुष्कर्म किया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पति, जो फ्रांस की सरकारी बिजली उपयोगिता कंपनी EDF का 71 वर्षीय पूर्व कर्मचारी है, ने इन सभी लोगों की ऑनलाइन भर्ती की थी। अब कोर्ट ने आरोपी पति के साथ उन पचास लोगों पर भी मुकदमा चलाया है, जिन्होंने महिला का बलात्कार किया।

इतना नशा दिया कि पता भी नहीं चला महिला के वकीलों का कहना है कि उसे इतने अधिक नशीले पदार्थ दिए जाते थे कि उसे इस बात का पता ही नहीं चलता था कि उसके साथ क्या हो रहा है। यह अमानवीय व्यवहार 2011 में पेरिस के पास उनके घर से शुरू हुआ और दो साल बाद माजान में उनके स्थानांतरित होने के बाद भी जारी रहा।

महिला ने केस के प्रचार की मांग की पीठासीन न्यायाधीश रोजर अराता ने घोषणा की कि सभी सुनवाई सार्वजनिक होंगी, जिससे महिला की इच्छा पूरी होगी कि अदालती मामले की कार्यवाही का प्रचार हो। महिला चाहती है कि उसके साथ हुई इस भयावह घटना के बारे में जागरूकता फैले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पति के कंप्यूटर पर मिली सैकड़ों तस्वीरें और वीडियो पुलिस ने आरोपी पति के कंप्यूटर पर उसकी पत्नी की सैकड़ों तस्वीरें और वीडियो भी बरामद की हैं, जो साफ तौर पर बेहोशी की स्थिति में ली गई थीं। आरोपी बलात्कारियों में एक फोर्कलिफ्ट ड्राइवर, एक फायर ब्रिगेड अधिकारी, एक कंपनी का बॉस और एक पत्रकार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button