नवरात्रि में मछली खा रहे, ऐसे में राम मंदिर की लहर को कैसे काट पाएंगे तेजस्वी यादव।
बिहार में मछली खाने को लेकर सियासत तेज हो गई है।

बिहार: लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। इसमें वह वीआईपी के मुखिया मुकेश साहनी के साथ हेलिकॉप्टर में मछली रोटी खाते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
बता दें वीडियो वे खुद वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली और रोटी खाते दिख रहे हैं। भाजपा ने अब इस वीडियो के जरिए निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि यह लालू परिवार के लिए नई बात नहीं है।
तेजस्वी ने नवरात्र के पहले दिन सोशल मीडिया पर मछली खाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा चुनावी भागदौड़ एवं व्यस्तता के बीच हेलीकॉप्टर में भोजन। वीडियो में वो हेलीकॉप्टर में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहन के साथ भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं।