जानिए, जेल में संजय राउत की जिंदगी कैसी गुजर रही है?
जानिए, जेल में संजय राउत की जिंदगी कैसी गुजर रही है?

जानिए, जेल में संजय राउत की जिंदगी कैसी गुजर रही है?
News Nasha
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत की रातें आज-कल आर्थर रोड जेल में करवट बदलते कट रही हैं। जेल में उन्हें 10×10 (एरिया) का एक अलग बैरक मिला है, जिसमें अलग से शौचलय और स्नान गृह भी है। उन्हें बिस्तर और पंखा भी मिला है। सुरक्षा कारणों से उन्हें अलग बैरक में रखा गया है, इतना ही नहीं, उनके बैरक के आस-पास भी सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत रहती है। जेल में शिवसेना सांसद की पहचान कैदी नंबर 8959 है। संजय राउत की रात अगर करवट बदलते बीत रही है, तो दिन के समय वे जेल में खुद को व्यस्त रखते हैं। दरअसल संजय राउत जेल में रहकर भी समाचार माध्यमों से महाराष्ट्र की राजनीति से खुद को अपडेट रखते हैं।
जेल प्रशासन से उन्होंने नोट बुक और पेन की डिमांड की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है और अब दिन में अक्सर वो कुछ लिखते रहते हैं। यही नहीं, उन्होंने कई किताबों की भी डिमांड की थी, जिसे उन्हें उपलब्ध कराया गया है। अब दिन भर वो या तो लिखते हैं या फिर किताबें पढ़ते हैं।