वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर हेलमेट वितरित

बीकानेर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर आज यहां संभाग मुख्यालय पर भाजपा नेता महावीर रांका एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले दुपहिया वाहन प्रयोग करने वाले आमजन को सडक दुर्घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक हजार हेलमेट का वितरण किया गया।

 रांका ने यहां पत्रकारों को बताया कि शहर में गत कई वर्षों से श्रीमती राजे के जन्मदिन पर रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम किए जाते हैं। आज भी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर खड़े होकर बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए गए। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें-गत तीन वर्ष में इतने बाल और बंधुआ श्रमिक कराए मुक्त

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पहले भी राजे के सानिध्य में ही छह हजार हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष जरुर कोरोना की वजह से यह कार्यक्रम नहीं हो सका इस बाबत गतवर्ष सामूहिक रुप से ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंदों को राशन बैग, मास्क, सैनेटाईजर व पशुओं को हरा चारा, सब्जी व श्वानों को रोटियां बनाकर खिलायी गयीं। श्री रांका ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा सामाजिक कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग देता रहा है तथा भविष्य में भी पूर्व की तरह सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा। उन्होंने बीकानेरवासियों से अनुरोध किया है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें तथा कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करते रहें।

Related Articles

Back to top button