चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस को लगा ये ज़ोर का झटका

हरियाणा(haryana) में विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियों में उथल पुथल चल रही है। ऐसे में हरियाणा की कांग्रेस महिला इकाई प्रमुख सुमित्रा चौहान(Sumitra Chauhan) ने भी कांग्रेस(Congress) का हाथ झटक दिया है। शुक्रवार को सुमित्रा चौहान ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया। सुमित्रा ने अपने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की जिसमे वो हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ खड़ी हैं। इससे कांग्रेस को हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है।

हरियाणा प्रदेश भाजपा(BJP) अध्यक्ष सुभाष बराला(Subhash Barala) ने बड़ी गर्मजोशी के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा इसलिए दे दिया क्योंकि वह ‘तीन तलाक’ और अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के मामले में पार्टी के रूख से ‘पूरी तरह निराश और हताश’ हो गई थीं। सुमित्रा ने कहा, ‘इन मुद्दों पर कांग्रेस का रूख जनभावना के बिल्कुल विपरीत था। जिस तरीके से मनोहर लाल खट्टर प्रदेश में सरकार चला रहे हैं उससे वह बेहद खुश हैं।’ इस दौरान बराला ने कहा कि चौहान को पार्टी में बिना किसी शर्त के शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की वजह से सभी पार्टियों में अंदरूनी राजनीति बढ़ गई हैं। नेताओं के पार्टी बदलने की क्रिया ज़ोरों पर है। हल ही में इनेलो के 4 विधायक पार्टी छोड़ जेजेपी में जा मिले हैं। हरियाणा के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button