गोरखपुर : चित्रगुप्त मन्दिर में कायस्थ समाज के लोगों ने की भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, जाने क्या है इस मंदिर की मान्यता

गोरखपुर : दीपावली पर्व के दो दिन बाद कायस्थ समाज के लोगों ने गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित चित्रगुप्त मन्दिर में भगवान चित्र गुप्त व कलम दवात का पूजा किया ।आज के दिन श्रद्धालु भगवान चित्र गुप्त की नई प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। कलम, दवात, पुस्तक आदि की भी पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। भगवान के आशीर्वाद से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।
कायस्थ समाज के लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और उसी उपलक्ष्य में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कायस्थ समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम से बक्शीपुर स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की और कलम दवात की पूजा की