अध्यक्ष पद की कयासों के बीच गहलोत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोल दी ये बड़ी बात

News Nasha: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति के काफी पुराने खिलाड़ी है। काफी लंबे समय से गहलोत साहब कांग्रेस से जुड़े है यानि कांग्रेस जितनी गांधी परिवार की है, उतनी ही अशोक गहलोत की। और शायद इसी कारण से कांग्रेस में बदल रहे इतिहास के सबसे पहले साक्षी खुद अशोक गहलोत ही बन रहे है।
दरअसल, कांग्रेस इन दिनों अपना नया पार्टी अध्यक्ष ढूँढ रही है और ऐसा कई वर्षो के बाद होना है कि पार्टी के हाईकमान पर गाँधी परिवार का कोई शख्स नहीं बैठेगा।
सबसे पहले जब पार्टी अध्यक्ष की बात हुई तो राहुल गाँधी का नाम सबसे आगे आया, लेकिन उन्होंने ये पद लेने से साफ़ इंकार कर दिया, जिसके बाद किसी और व्यक्ति की खोज शुरू हुई। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से मिल रही एक खबर ने लोगो की उत्सुकता के साथ साथ कांग्रेस को उसका नया अध्यक्ष भी शायद दे ही दिया है।
अशोक गहलोत के नाम पर आम सहमति:
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक अशोक गहलोत के नाम पर आम सहमति बन गई है। अशोक गहलोत को पति हाईकमान ने कांग्रेस के ‘कैप्टन’ बनाने की बात अंदरखाने तय कर ली है, जिसकी घोषणा अगले कुछ दिन में हो सकती है।
मैं सीनियर आब्जर्वर, ईमानदारी से कर रहा हूँ काम: गहलोत
अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने की खबरों के बीच उन्होंने आज प्रेसवार्ता भी की, जिसमे उन्होंने कई मुद्दों पर बात करते हुए कांग्रेस के बदलते और मज़बूर इरादे को बताया, और विपक्षियों पर सियासी हमले भी किए।
अशोक गहलोत ने पीसी में बोला, ‘अशोक गहलोत का राजस्थान में बदलाव और पार्टी अध्यक्ष बनने की बात से इंकार। साथ ही कहा, पार्टी के लिए काम कर रहा हूँ। मीडिया से मुझे इस बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है। मैं सीनियर ऑब्जर्वर हू और इस काम को मैं ईमानदारी से निभा रहा हूँ ।’
स्वास्थ्य पर ये बोले गहलोत:
राजनीतिक मुद्दे के साथ-साथ आम मुद्दों पर भी बात करते हुए गहलोत बोले,’ जैसी स्वास्थ्य व्यवस्था कांग्रेस ने बनाई है, वैसे पूरे देश में नहीं होंगी। राजस्थान की स्वास्थ्य योजना जैसी योजना देशभर में होनी चाहिए।
साथ ही गहलोत बोले,देश में ‘राइट टू हेल्थ’ होना चाहिए, कोई भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट का खर्च सरकार को उठाना चाहिए ताकि गरीब तबके के लोगो को भी इस सुविधा से वंचित न रखा जाएँ।