हमीरपुर : नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 4 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

हमीरपुर : नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार। वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 4 अभियुक्त हुए गिरफ्तार
चार पहिया वाहन से तीन बोरी मांस हुआ बरामद।
अवैध असलहा कारतूस भी हुए बरामद:-
हमीरपुर में सदर कोतवाली इलाके के राठ तिराहे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नीलगाय के मांस की तस्करी कर मांस बेचने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चार पहिया वाहन के पास से तीन बोरी मांस बरामद किया है। इसके साथ ही अवैध असलहा कारतूस भी बरामद किया है।