मिशन स्कूल एवं मदरसा निर्माण की रखी आधारशिला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल एवं मदरसा निर्माण के लिए आधारशिला रखी। साेरेन ने कहा ऐसा मदरसा का मॉडल पहले नहीं देखा है। यह निश्चित रूप से झारखंड के लिए आदर्श के रूप में स्थापित हो। यह प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा, “बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझे मजबूती के साथ खड़ा रहना पड़ता है। मेरा मानना है। काम नहीं रुके। यह मेरी प्राथमिकता है। वैश्विक महामारी का खतरा टला नहीं हैं। हमें सचेत रहकर काम करना है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यवासियों के सहयोग से कोरोना काल में झारखंड ऐसा प्रदेश रहा, जहां किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं मची। आज मजबूत निर्णय के साथ सरकार अपना कदम बढ़ा रही है। आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूँ। राज्य में रहने वाले समूह और ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव नजर आयेगा। कुरैशी समाज की समस्याओं का समाधान सरकार करेगी।
इस मौके पर झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, महुआ मांझी एवं अन्य उपस्थित थे।