समाजवादी पार्टी में शामिल होंगी कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन, अखिलेश यादव कि बसपा और कांग्रेस पर बड़ी सेंध

उन्नाव (Unnao) की पूर्व कांग्रेस (Congress) सांसद अन्नू टंडन (Annu Tondon) आज (सोमवार) को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने जो रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में अन्नू टंडन अपने सैकड़ों समर्थकों संग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य कांग्रेसी नेता भी सपा में शामिल हो सकते हैं। अखिलेश यादव दोपहर दो बजे इस बात पर प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।
बता दें कि शनिवार को अन्नू टंडन ने ऑडियो वायरल कर सपा ज्वाइन करने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही बसपा के भी सासंद समाजवादी पार्टी को आज ज्वाइन करेगे। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा था कि वह 2 नवंबर को समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगी। उनके साथ यूपी कांग्रेस के महासचिव अंकित परिहार भी सपा में शामिल होंगे। सपा के राज्य मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी नेताओं की जॉइनिंग कराएंगे।