भाजपा की पूर्व सांसद सावित्रीबाई ने की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात

भाजपा की पूर्व सांसद व कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने रविवार सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच सियासी मुद्दे पर चर्चा हुई।
बहराइच की पूर्व सांसद ने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली में सपा अध्यक्ष को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह रैली में जरूर आएंगे। इस मौके पर सावित्रीबाई फुले ने कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी से सपा के गठबंधन पर भी चर्चा की।