असम की पूर्व मुख्यमंत्री अनवरा तैमूर का आस्ट्रेलिया में निधन

गुवाहाटी, 28 सितम्बर (हि.स.)। असम की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेसी नेत्री अनवरा तैमूर का सोमवार को निधन हो गया। असम की एकमात्र और पहली महिला मुख्यमंत्री का निधन आस्ट्रेलिया में हुआ है। उनका निधन 83 वर्ष की उम्र में हुआ।
उल्लेखनीय है कि तैमूर 1972, 1978, 1083 और 1991 में असम विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। 1991 में वे राज्य की कृषि मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
राज्य में 1980 से 1981 तक वे मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का पालन किया था। तैमूर 1988 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर के जरिए शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत भाजपा, कांग्रेस के अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।