किसान जैविक खेती और गौ-पालन को अपनायें- भारत सिंह कुशवाहा

ग्वालियर, मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाहा ने कहा है कि किसान जैविक खेती अपनाने के साथ गौ-पालन से भी जुड़ें।
कुशवाह ने यहाँ रानीघाटी गौशाला में आयोजित एकादश कुण्डीय रूद्र महायज्ञ में कल शामिल होने के बाद कहा कि किसान जैविक खेती अपनाने के साथ गौ-पालन से भी जुड़ें। जैविक तरीके से पैदा किए अन्न से बीमारियां भी नहीं होतीं। उद्यानिकी फसलों एवं जैविक खेती के लिये सरकार अनुदान भी देती है।
ये भी पढ़ें-छह महिलाओं सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने जप्त किए इतने लाख
उन्होंने कहा कि गौ-पालन से किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। गौ-पालन से दूध के साथ-साथ जैविक खाद का उत्पादन भी किया जा सकता है। रानीघाटी में गौशाला की स्थापना और कोरोना निवारणार्थ यज्ञ करने के लिये उन्होंने संत समाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि रानीघाटी क्षेत्र में इस पुनीत कार्य के शुरू होने से समाज को सकारात्मक संदेश मिला है।