Farmers protest : पांचवे दौर की बैठक आज, नहीं बनी बात तो 8 को भारत बंद का ऐलान

नई दिल्ली : कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की आज शनिवार के दिन मोदी सरकार के साथ पांचवें दौर की बैठक होने वाली है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीं अगर आज भी बात नहीं बनी तो 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है।
इससे पहले गुरुवार को भी केंद्र सरकार के तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पियुष गोयल और किसान प्रतिनिधियों के बिच 8 घंटे तक की लम्बी बैठक जारी रही थी। लेकिन किसी भी विषय पर सहमति नहीं बनने से इस बैठक का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। इस बीच सिंघू बॉर्डर पर किसान संगठनों ने प्रेस को संबोधित किया। जिसमें कृषि कानून को काला कानून करार देते हुए इसे जल्द वापस लेने की मांग की है।