मिस्र में तीन माह के लिए बढ़ा आपातकाल

काहिरा। मिस्र में सोमवार से अगले तीन महीनों के लिए आपातकाल बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने इस आशय का एक आधिकारिक आदेश जारी किया है।
यह आदेश मिस्र के सशस्त्र बलों और पुलिस को आतंकी वित्तपोषण से होने वाले खतरों का सामना करने के लिए देश के सभी भागों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने की अनुमति देता है।
इससे पहले साल 2017 के अप्रैल महीने में चर्च में हुए धमाकों के बाद आपातकाल लागू किया गया था। इस हमले में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
उल्लेखनीय है कि मिस्र के संविधान के अनुसार देश में आपातकाल को तीन महीने से अधिक समय के लिए नहीं बढ़ाया जा सकता है।