देवघर से गांजा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार

देवघर। देवघर पुलिस ने शुक्रवार को गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, 26 बोतल अंग्रेजी शराब, बियर, 8040 नगद, 15 पीस चिलम एक मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन को जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में अशोक रमानी, आदर्श साहनी, भिखारी मेहता, रामदेव महथा, उमेश महथा, पिंटू महथा, बाबूराम और दीपू महथा शामिल है। एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि गिरफ्तार सभी से पूछताछ की जा रही है।