आकाशीय बिजली की चपेट में आये एक दर्जन मजदूर, खेत में धान की रोपाई करते समय हुई घटना, सभी अस्पताल में भर्ती।
आजमगढ़ में मार्टीनगंज ब्लाक के आम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन मजदूर झुलस गये।

आजमगढ़ में मार्टीनगंज ब्लाक के आम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन मजदूर झुलस गये। घटना के समय सभी मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश होने पर सभी एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गये। तभी यह हादसा हुआ। सभी घायल मजदूरों का पीएचसी मार्टीनगंज में इलाज के लिए भेंजा गया।
dozen laborers hit by lightning:-
बताया गया कि जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आम गांव में इमादपुर के दर्जन भर से अधिक मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान बरसात शुरू हो गयी। पानी से बचने के लिए सभी एक बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गए। तभी एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गये। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग इन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज में भर्ती कराए। जहां सभी का इलाज चल रहा।