जापान में इंसान बना कुत्ता
आज तक आपने gender change के किस्से तो सुनने ही होंगे लेकिन अब एक ऐसा किस्सा भी सामने आया जहाँ एक इंसान अपने शौक के चालते बना कुत्ता!

दुनिया भर में कई लोग अपनी अजीब हरकतों के कारण चर्चा में आते हैं। जापान से ऐसा ही अजीब मामला आया है, जहां एक व्यक्ति की कुत्ता बनने की इच्छा ने सबको चौंका दिया। Toco अब कुत्ता है। इंसान से कुत्ता बनने वाले Toco ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो बहुत चर्चा में है।
जापान में जन्मे इस व्यक्ति ने बचपन से ही कुत्तों की जिंदगी का सपना देखा था। जापान की एक कंपनी ने टोको को कूली (collie) में बदल दिया है, जो एक कुत्ते की नस्ल है। इसके लिए व्यक्ति ने लगभग 11 लाख रुपए (करीब 2 मिलियन जापानी येन) खर्च किए। इतने रुपये में एक व्यक्ति ने कुत्ते की तरह दिखने वाला कपड़ा बनाया। यह कॉस्ट्यूम उसे पहचानना बहुत मुश्किल बनाता है।