सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है धोनी की दोस्तों के साथ यह फोटो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रह चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी का गाड़ियों से लगाव किसी से छुपा नहीं है। उनके बाइक और कार कलेक्शन को लेकर हमेशा ही चर्चा होती रहती है। हाल में धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी की विंटेज कार का कलेक्शन नजर आ रहा था। इसके बाद इसी महीने धोनी ने शादी की अपनी 11वीं सालगिरह पर साक्षी को एक विंटेज कार गिफ्ट की। सोशल मीडिया पर इन दिनों धोनी की एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दोस्त सीमंत लोहानी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में धोनी और सीमंत साथ में खाना खा रहे हैं, लेकिन पीछे एक विंटेज कार नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धोनी ने रोल्स रॉयस की एक विंटेज कार खरीदी है।

इस कार के साथ धोनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। धोनी ने इसी महीने 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आते हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में खेला था, जो 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button