कुछ शर्तों के साथ दिल्ली में जल्द ही चल सकेगी मेट्रो, हरदीप पुरी ने दिए संकेत !

राजधानी दिल्ली में पिछले 4 महीने से दिल्ली मेट्रो बंद पड़ी है लेकिन अब खबर है कि कुछ ही हफ्तों के अंदर यह मेट्रो पटरियों पर दौड़ सकती है। इस बात के संकेत केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली मेट्रो के परिचालन को लेकर सरकार अगले हफ्ते फैसला लेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा है कि यदि मेट्रो चलती भी है तो शुरुआत में आम लोगों को सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा है कि मेट्रो में क्षमता के 50 पीस दी यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति मिल पाएगी। खबर के मुताबिक केंद्र सरकार देश भर में एक साथ मेट्रो खुलने पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो राजधानी दिल्ली में भी मेट्रो पटरी पर दौड़ सकेगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेट्रो चालू होने के बाद सरकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अनिवार्य सेवाओं से जुड़े अन्य लोगों को ही मेट्रो से यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि दिल्ली मेट्रो नियमित रूप से अपने सिस्टम की जांच परख कर रही है।
हरदीप पुरी ने कहा है कि वह मेट्रो का परिचालन शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार है। अब इंतजार इस महीने आने वाली अगले चरण के अनलॉक की गाइडलाइंस का है। वही आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर कई बार हामी भर चुके हैं। उनके अनुसार दिल्ली मेट्रो को चला दिया जाना चाहिए।