बाप था, टीचर था या फिर कसाई!, डेढ़ महीने की मासूम को भी नही बक्शा!

दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है | दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी | आरोपी ने चाकू से हत्या की है | इसके बाद उस शख्स ने मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है | हत्या करने वाले शख्स ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है | वह शख्स पेशे से टीचर है और बच्चों को होम ट्यूशन देता था | इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है | शख्स की दो बेटियां और एक बेटा है | बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र डेढ़ महीने बताई जा रही है | आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है | उसने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी |

पुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया | पूछताछ के दौरान वह बार बार एक ही बात करता रहा कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में है | जब उससे कत्ल का कारण पूछा गया तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया | बस वह बार बार एक ही बात कहता रहा कि वह काफी परेशान है | हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है |

Related Articles

Back to top button