चंद्रबाबू नायडू के घर पर बुलडोजर! जगन ये क्या किया?

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की बनाई गई बिल्डिंग ‘प्रजा वेदिका’ को तोड़ा जा रहा है। यह सब आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेश के बाद हुआ। मंगलवार रात से ही ‘प्रजा वेदिका’ पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया। बता दें कि तोड़फोड़ का काम शुरू होने के वक्त चंद्रबाबू नायडू मौके पर मौजूद नहीं थे। वह परिवार के साथ लंबी छुट्टी पर थे, सुबह ही लौटे हैं। अभी वह प्रजा वेदिका के अंदर ही हैं। नायडू के इस बंगले की कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को अपने पूर्ववर्ती और नेता प्रतिपक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू पर आरोप लगाया कि वह कृष्णा नदी के किनारे गैर-कानूनी घर में रह रहे हैं। उन्होंने नायडू के आवास से सटे ‘प्रजा वेदिका’ में जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि नदी के तट पर अवैध संरचनाओं को ढहाने की शुरुआत ‘प्रजा वेदिका’ से होगी। इससे पहले परिसर में फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हटाने का काम किया गया था। साथ ही तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस की एक बड़ी टीम को भी परिसर के बाहर तैनात किया गया।

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने ‘प्रजा वेदिका’ को विपक्ष के नेता का सरकारी आवास घोषित करने की मांग की थी, लेकिन सीएम जगन मोहन रेड्डी ने मांग को ठुकरा दिया था। इस बिल्डिंग में चंद्रबाबू नायडू अधिकारियों, पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करने के अलावा जनता दरबार लगाते थे।

Related Articles

Back to top button