कांग्रेस का सपना तोड़कर अब बीजेपी की धुन पर नाचेंगी सपना!

दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान में मशहूर डांसर सपना चौधरी पहली सदस्यता हासिल किया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हुई। बता दें कि बीजेपी अभी पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई थीं। कांग्रेस पार्टी ने सपना चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खुद पुष्टि की थी। हालांकि सपना चौधरी ने इससे इनकार कर दिया था।

सपना चौधरी ने कहा था कि वे कलाकार हैं इसलिए चुनाव लड़ने की कोई मंशा नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा था कि मैं प्रियंका से मिली थी लेकिन वो तस्वीर पुरानी हैं। सपना चौधरी ने यह भी कहा था कि वे मनोज तिवारी के संपर्क में हैं।

Related Articles

Back to top button