दैनिक राशिफल – जानिए क्या कहती आज आपकी राशि, कैसा रहेगा दिन

मेष राशि: कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। साथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। बृहस्पति होने के कारण आपको आपके संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकते हैं।
वृषभ राशि: जो लोग राजनीति के क्षेत्र में है उनके किए गए प्रयासों को सफलता मिलेगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि: संतान की शिक्षा या किसी भी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य रात्रि तक पूर्ण होगा।
कर्क राशि: आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि: आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
कन्या राशि: रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा।
तुला राशि: आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि: आपकी राशि में मंगल शनि योग अभी कुछ दिन और चलेगा। रोग की अवस्था में भी आप खुद को आराम दें।
धनु राशि: आज आपकी विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। रात्रि में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि: आज परिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अजीब की के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे।
कुंभ राशि: आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें।
मीन राशि: आज का दिन पुत्र पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा।