चीन से फैला पूरी दुनिया में कोरोना! वैज्ञानिकों की बड़ी लापरवाही आई सामने

नई दिल्ली : पूरी दुनिया में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस (Coronavirus) की उत्पत्ति पिछले साल चीन के वुहान शहर में हुई थी।
जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई बार चीन में इस वायरस से जुड़ा अध्ययन के लिए चीनी सरकार से वहां जाने के लिए प्रस्ताव रखा था मगर चीन ने उनको बड़ी आने कानी के साथ आने की इजाजत दी। चीन में चल रहे इस अध्ययन के बीच एक वीडियो सामने आया है।
जिसे देखकर पता चल रहा है कि दुनिया में कोरोना के फैलने की वजह चमगादड़ है और यह चीनी वैज्ञानिकों को गलती की वजह से पूरे दुनिया में फैला है।
चीनी वैज्ञानिक गुफाओं में कर रहे थे शोध
बता दें इस वीडियो में चीनी वैज्ञानिक उस गुफा में जाते नजर आ रहे हैं।
जिसे कोरोना वायरस को गढ़ माना जाता है।
यही वह गुफाएं हैं जिन्हें कोरोना वायरस का घर कहा जाता है।
बता दें कोरोना बाद में इसी गुफा से फैला था।
यह वैज्ञानिक जब इस गुफा में तो उन्हें किसी भी सुरक्षा उपकरण का सहारा नहीं लिया हुआ था।
यह लोग नॉर्मल टी शर्ट और शर्ट पहनकर गुफा में घुसते दिख रहे थे।
यहां यह लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चमगदड़ों को हाथ से पकड़ते दिख रहे हैं।
कई बार ऐसा भी हो रहा है कि चमगादड़ इन्हें काट ले रहे हैं।
बताया जा रहा है इस विजिट के बाद कई वैज्ञानिकों ने माना है कि उन्हें कोरोना का संक्रमण हुआ था।
ये भी पढ़ें –आजम खान को फिर लगा झटका, यूपी सरकार के नाम हुई जोहर यूनिवर्सिटी
चमगादड़ो का मल किया इकट्ठा
यह वैज्ञानिक चमगादड़ों का मल इकट्ठा कर रहे थे।
जबकि उनको अच्छी तरह पता था कि यह बहुत संक्रमित करने वाला हो सकता था।
क्योंकि चमगादड़ पहले से बहुत संक्रमित करने वाला पक्षी है।
बता दें इस वीडियो में एक रिसर्चर बता रहा था कि कैसे चमगादड़ो ने उसे गलब्स पहने होने के बाद भी उसके अंदर तक काट लिया था। जिसके बाद उसका हाथ सूज गया था।
कई वैज्ञानिकों को नंगे हाथ चमगादड़ों को पकड़ते हुए देखा जा सकता था।
जिसके बाद यह वायरस वहां से फैला था।
DHFL मामला: कर्जदाताओं ने पिरामल की बोली पर लगाई मुहर
चीन में हुआ वायरस का जन्म
बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं ने शुरु से ही कह रहे थे कि,
इस वायरस का जन्म चीन में हुआ है।
वह लगातार आरोप लगा रहे थे कि चीन ने जानबूझकर इस वायरस को पूरी दुनिया में फैलाया है।
उन्होंने कई बार चीन के वुहान में एक जांच टीम भेजने को भी कहा था मगर चीन इस बात पर राजी
नहीं हुआ।
ट्रंप ने चीन के साथ-साथ डब्लूएचओ पर भी चीन का साथ देने का आरोप लगाया था।
उन्हों कहा था कि विश्वस्वास्थ्य संगठन चीन को बचा रहा है।