पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,92451 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 996 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 2,92451 हो गई है जिसमें से 266881 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2145 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 23755 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1631 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
असम में नये मरीजों की संख्या 448 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 205237 है जबकि 192514 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1487 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 11803 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 917 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 160 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 30450 है। जबकि 28332 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 202 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1754 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 341 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
मणिपुर में मरीजों की कुल संख्या 17604 हो गई है, वहीं 13208 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि, 4246 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 150 मरीज की मौत हो चुकी है।
अरुणाचल प्रदेश में 108 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14580 हो गई है। 12480 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 183 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 2064 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 36 मरीज की मौत हो चुकी है।
मेघालय में 90 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9228 हो गई है। 7777 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1363 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 85 मरीज की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 98 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 8870 हो गई है। 6869 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 114 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1894 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 34 मरीज की मौत हो चुकी है।
सिक्किम में 12 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3875 हो गई है। 3463 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 263 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 67 मरीज की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में 80 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2607 हो गई है। 2238 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 368 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 01 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।