पूर्वोत्तर में कम नहीं हो रहा कोरोना संक्रमण

गुवाहाटी,  पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। इन राज्यों में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि, स्वस्थ होने वालों की संख्या भी नये संक्रमितों के आसपास ही दर्ज हो रही है।नगालैंड की स्थिति कुछ बेहतर है और वहां पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान पांच हजार, 653 नए मरीज मिले हैं। इनके साथ संक्रमितों की कुल संख्या आठ लाख, 33 हजार, 547 हो गई है। इनमें सात लाख, 75 हजार, 321 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल पांच हजार, 17 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 47 हजार, 144 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक आठ हजार, 698 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 43 मरीजों की मौत हुई है।

असम में नये संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार, 644 है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, 27 हजार, 200 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 99 हजार, 388 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार, 946 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 21 हजार, 701 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 764 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 839 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 75 हजार, 180 है जबकि 67 हजार, 212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 634 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा छह हजार, 727 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 241 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 407 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 69 हजार, 16 हो गई है। इनमें 64 हजार, 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 230 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार, 122 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 700 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 532 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 53 हजार, 244 हो गई है जबकि 47 हजार, 963 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 366 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 391 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 890 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 399 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 38 हजार, 682 है जबकि 35 हजार, 37 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 301 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 460 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 185 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

नगालैंड में 64 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 25 हजार, 727 है। राज्य में कुल 23 हजार, 501 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 125 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, चार मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 505 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 548 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 22 हजार, 703 हो गई है। इनमें से 19 हजार, सात मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 364 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 595 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 101 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 220 घंटों के दौरान 403 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 21 हजार, 795 हो गई है। इनमें से 19 हजार, 82 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 144 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button