कर्नाटक की कांग्रेस को ठिकाने लगा दिया राहुल गांधी ने!

कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा जारी सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी कार्रवाई की है | कांग्रेस ने अपनी राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे | इससे पहले कर्नाटक के विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था | कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि , ‘मुझे बताया गया है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है | गुंडूराव अभी भी केपीसीसी अध्यक्ष में बने रहेंगे | हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा | नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन होगा | कोई पद मांगा नहीं जाता है | पार्टी को जिसमें काबिलियत दिखेगी, उसे पद दिया जाएगा |’ डीके शिवकुमार ने कहा कि कावेरी बेसिन पर हमारी स्थिति बहुत खराब है | कोई बारिश नहीं हो रही है, लेकिन भविष्य में मौसम विभाग ने कुछ राहत मिलने का अनुमान लगाया है |

लोकसभा 2019 चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद लचर रहा | राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 25 पर जीत हासिल की | वहीं कांग्रेस और जेडीएस को 1-1 सीटों से संतोष करना पड़ा | एक सीट निर्दलीय के हिस्से में गई | कर्नाटक कांग्रेस में विरोध के सुर चुनाव के नतीजे आने से पहले ही उठने लगे थे | विधायक रोशन बेग ने एग्जिट पोल में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू पर निशाना साधा था | इसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया था |

Related Articles

Back to top button