कांग्रेस में इस्तीफों की बाढ़ जारी, अबकी बह गया मुंबई का ये बड़ा नेता!

लोकसभा बीजेपी की प्रचंड जीत ओर कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाने का सुझाव दिया है जो राज्य कांग्रेस का नेतृत्व करेगी। मिलिंद देवड़ा के बारे में कहा जा रहा है कि वे दिल्ली आ रहे हैं और कोई बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

महाराष्ट्र में फिलहाल कांग्रेस के सामने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और वंचित आघाडी से लोहा लेने की चुनौती है क्योंकि दोनों पार्टियों का गठबंधन दिनों दिन मजबूत हुआ है जबकि कांग्रेस कमजोर हुई है। भावी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस की चिंता और बढ़ गई हैं।

Related Articles

Back to top button