कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उद्धव ठाकरे सरकार में PWD मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और इस समय महाराष्ट्र की पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। महाराज सरकार में अशोक चौहान दूसरे ऐसे मंत्री हैं जिनको कोरोनावायरस हो चुका है। इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र आव्हाड संक्रमित हुए थे। अशोक चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और इस समय वह उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री पद पर हैं।
खबर है कि अशोक चव्हाण मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले की नियमित यात्रा करते रहते थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले अशोक चव्हाण को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। पहले उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया था और अब नांदेड के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
इससे पहले एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। पूरे महाराष्ट्र में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक महाराष्ट्र में 50000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं पूरे भारत में 1 लाख 38 हजार से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले हैं। महाराष्ट्र में अब तक 14600 लोग कोरोनावायरस से निजात पा चुके हैं जबकि 1635 लोगों की जान इस घातक वायरस है जा चुकी है। वहीं रविवार के दिन महाराष्ट्र में 3041 नए कोरोनावायरस केस पाए गए थे जो कि 24 घंटे में सबसे ज्यादा है।